उत्तरप्रदेशप्रयागराजफ्रेश न्यूज

दो चचेरे भाइयों के मिले शव, परिजनों के फूले हाथपांव, घर में पसरा सन्नाटा  

प्रयागराज में दो चचेरे भाइयों के शव मिले हैं। दोनों शवों को पुआल में दबाकर रखा गया था।एक के शरीर पर चोट के निशान थे जबकि दूसरे के मुंह से झाग निकल रहा था।सोमवार रात करीब आठ बजे दोनों भाई घर से बाहर निकले थे। मंगलवार सुबह दस बजे दोनो के शव मिले।

ब्रजेन्द्र तिवारी, प्रयागराज / पुखरायां। मंगलवार को प्रयागराज में दो चचेरे भाइयों के शव मिले हैं। दोनों शवों को पुआल में दबाकर रखा गया था।एक के शरीर पर चोट के निशान थे जबकि दूसरे के मुंह से झाग निकल रहा था।सोमवार रात करीब आठ बजे दोनों भाई घर से बाहर निकले थे। मंगलवार सुबह दस बजे दोनो के शव मिले।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।क्राइम सीन देखकर आशंका है कि हत्या करके लाशों को दबाया गया है।पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है।मामला कौधियारा थाना क्षेत्र के भरहरा गांव का है।पुलिस के अनुसार दोनो मृतकों की पहचान संजय 16 वर्ष पुत्र राजेंद्र कुमार व संदीप 15 वर्ष पुत्र संगमलाल के रूप में हुई है।गांव में दोनो का घर आसपास ही है।संदीप सोमवार रात संजय के घर गया।वहां संजय के साथ उसके घर पर खाना खाया।इसके बाद करीब आठ बजे दोनो टहलने निकल गए।

मृतक संजय के पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दोनो खाना खाकर घर के बाहर की तरफ गए थे।लेकिन संजय देर रात तक घर वापस नहीं लौटा।ऐसे में उन्होंने सोचा कि संजय संदीप के घर रुक गया होगा।इसलिए उसकी तलाश नहीं की।मंगलवार सुबह गांव का रहने वाला एक युवक नहर के पास गया।वहां उसकी नजर शवों पर पड़ी।दोनो शवों को पुआल से दबाया हुआ था।उसने तुरंत शोर मचाना शुरू किया।शोर सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए।संजय और संदीप के घर वालों को सूचना दी गई।

घटना के बाद गांव के ही चार युवकों को हिरासत में लिया गया है।वही पुलिस दोनों पक्ष के परिजनों से भी पूंछतांछ कर रही है। मृतक बच्चों का मोबाइल मृतक संजय के घर पर ही पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किए हैं।घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button