कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दो बाल अपचारी समेत चार शातिरों को पुलिस ने दबोचा, अपराधियों में मचा हड़कंप

जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना गजनेर पुलिस ने चोरी के मामले में दो बाल अपचारी समेत चार शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

कानपुर देहात: जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना गजनेर पुलिस ने चोरी के मामले में दो बाल अपचारी समेत चार शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बीते बुधवार को थाना गजनेर पर त्रिवेदनपुरवा नहर पुलिया के पास से अज्ञात चोरों द्वारा एक अदद मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और चोरों की तलाश में जुट गई थी।

गुरुवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों सरवनखेड़ा निवासी कौशल गुप्ता व अयान खां तथा दो बाल अपचारी को चेकिंग के दौरान दबोच लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक अदद मोबाइल फोन,9 अदद एंगिल हाइटेंशन विद्युत पोल के,37 अदद नट बोल्ट मय बांसर,एक प्लेट तथा 16000 रूपये नगद बरामद किए हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी में वरिष्ठ उप निरीक्षक यतेंद्र कुमार,उपनिरीक्षक राजेश कुमार,उपनिरीक्षक मान सिंह तथा कांस्टेबल साहिल श्रीवास्तव व अंकित कुमार का सराहनीय योगदान रहा।आरोपियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेजा गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button