नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म मामले का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु थाना गजनेर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

- अपराधियों में मची खलबली
कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु थाना गजनेर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में खलबली मच गई है।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर थाना गजनेर पर कानपुर नगर के सचेंडी थाना अंतर्गत जुगराजपुर निवासी मनोज कुमार सविता के विरुद्ध नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने संबंधी मामला पंजीकृत किया गया था।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।मामले में आरोपी फरार चल रहा था।
आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी।गुरुवार को पुलिस टीम ने मामले में सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे आरोपी मनोज कुमार सविता को शाम करीब 4.30 बजे थाना क्षेत्र के हृदयपुर से दबोच लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।



