जालौनउत्तरप्रदेश

नगर पालिका की नवागंतुक अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर

नगर को सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा। विकास कार्यों में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। नगरवासियों की समस्याओं को दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

जालौन(उरई)। नगर को सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा। विकास कार्यों में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। नगरवासियों की समस्याओं को दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। यह बात नगर पालिका की नवागंतुक अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।

नगर पालिका में तैनात ईओ डीडी सिंह के स्थानांतरण के बाद कायमगंज से स्थानांतरित होकर नगर में आई ईओ सीमा तोमर ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पालिका कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और आवश्यक निर्देश दिए। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि नगर पालिका में किसी समस्या के समाधान के लिए आने वाले व्यक्ति की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसमें हीला हवाली कतई बर्दाश्त नहीं होगी। नगर में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाएगा। नगर के तालाबों और अन्य स्थानों पर सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। विकास कार्यों में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसका भी विशेष ख्याल रखा जाएगा। सभी कार्य पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाएंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा और अतिक्रमण पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button