कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिवली: खेत में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में शनिवार सुबह एक युवक का खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Story Highlights
  • घटना: कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के पकरा गांव में एक युवक का शव खेत में मिला।
  • मृतक: सत्येंद्र उर्फ कन्हैया यादव, निवासी चौबेपुर, कानपुर नगर।
  • कारण: मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
  • कार्रवाई: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
  • पुलिस अधीक्षक मूर्ति ने लिया घटनास्थल का जायजा

पुखरायां। कानपुर देहात में शनिवार सुबह एक युवक का खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के पकरा गांव का है।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि शव की पहचान सत्येंद्र उर्फ कन्हैया यादव के रूप में हुई है।वह कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के टिसुवा दौलतपुर का रहनेवाला है।पुलिस ने घटना के कारणों के बारे में आसपास के ग्रामीणों से पूंछतांछ की।फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए गए।पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।

वहीं कानपुर नगर के चौबेपुर थाने में भी घटना के बारे में जानकारी दी गई है।पुलिस अधीक्षक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।मृतक के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है,जो जांच में मददगार साबित होगी।घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button