कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दोहरापुर गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया जिसको आनन फानन में उपचार के लिए जिला जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुखरायां,अमन यात्रा। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दोहरापुर गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया जिसको आनन फानन में उपचार के लिए जिला जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया . सूचना पर पहुंची सिकंदरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही है।

ये भी पढ़े-  जिलाधिकारी नेहा ने विद्युत कार्यालय में साफ सफाई व पत्रावलियों का रख रखाव सही न मिलने पर जताई नाराजगी

तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दोहरापुर गांव निवासी लल्लन पुत्र मुरलीप्रसाद ने बताया कि वह अपनी पत्नी विंधेश्वरी तथा बच्चों के साथ गांव में रहकर खेती किसानी का काम करता है गुरुवार की सुबह उसका 17 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र कुमार खेतों से घर की तरफ आ रहा था कि तभी अचानक वह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया आनन फानन में उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची सिकंदरा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं सूचना मिलने पर लेखपाल आशीष भी मौके पर पहुंचे तथा रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही वहीं मृत्यु की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया मां बिंधेश्वरी भाई विकास लकी मिथुन तथा बहन शिल्पी सुनैना तथा प्रियांशी का रो कर बुरा हाल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button