कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

बाइक सवार जीएसए वाहन से टकराकर हुआ घायल  

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सट्टी थानांतर्गत स्वरूपपुर निवासी एक व्यक्ति पुखरायां से निजी बाइक द्वारा घर वापसी के दौरान रास्ते में मऊ खास गांव के पास खड़े एक जीएसए वाहन में अचानक बाइक के अनियंत्रित होकर टकरा जाने से बुरी तरह घायल हो गया.

पुखरायां, अमन यात्रा । सोमवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सट्टी थानांतर्गत स्वरूपपुर निवासी एक व्यक्ति पुखरायां से निजी बाइक द्वारा घर वापसी के दौरान रास्ते में मऊ खास गांव के पास खड़े एक जीएसए वाहन में अचानक बाइक के अनियंत्रित होकर टकरा जाने से बुरी तरह घायल हो गया जिसे उपचार हेतु पुखरायां सी एच सी भिजवाया गया।

ये भी पढ़े- पूतन के पीड़ित पुत्र को न्याय न मिला तो जिले में होगा बड़ा आंदोलन

सट्टी थानांतर्गत स्वरूपपुर गांव निवासी तेजसिंह पुत्र वीरसिंह घर से दूध ले जाकर पुखरायां कस्बे में वितरित करने का काम करता है रोज की भांति सोमवार को भी अपनी बाइक से दूध लेकर पुखरायां आया हुआ था काम समाप्त होने के पश्चात दोपहर के समय घर वापस जा रहा था की रास्ते में उसकी बाइक मऊ खास गांव के सामने सड़क किनारे खड़े किसी जीएसए वाहन से टकरा गई जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया उपचार हेतु उसे पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button