नरसिहपुर के युवा समाजसेवी राजा पटेल ने लिया गौ सेवा का संकल्प, 10,000 रिफ्लेक्टर बेल्ट बाँटने का निर्णय
समाज सेवा का असली मतलब होता है बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करना, और यह कार्य नरसिंहपुर के युवा समाजसेवी राजा पटेल और उनकी टीम बखूबी निभा रहे हैं। राजा पटेल ने समाज सेवा के इस अनोखे कदम के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है, जिसमें उनका लक्ष्य जिले की हर गौ माता को रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाना है

नरसिंहपुर। समाज सेवा का असली मतलब होता है बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करना, और यह कार्य नरसिंहपुर के युवा समाजसेवी राजा पटेल और उनकी टीम बखूबी निभा रहे हैं। राजा पटेल ने समाज सेवा के इस अनोखे कदम के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है, जिसमें उनका लक्ष्य जिले की हर गौ माता को रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाना है। उनका उद्देश्य यह है कि रात के समय इन बेल्ट की चमक से गौ माता के साथ कोई वाहन दुर्घटना न हो। राजा पटेल ने इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, “हमारी टीम का लक्ष्य 10,000 रिफ्लेक्टर बेल्ट बांटना है, ताकि रात्रि के समय गौ माता को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।” उन्होंने कहा कि यह पहल उनके बड़े भाई स्व. मोनू भैया के मार्गदर्शन से प्रेरित है, जिनके बताए मार्ग पर चलकर वह जीवनभर गौ सेवा और मानव सेवा कार्य करते रहेंगे। इस समाज सेवा कार्य में राजा पटेल के साथ उनके अनुज उपाध्याय, विवेक पटेल, लोकेश यादव, जय पाटकर, अजेय दाँगीवाल, मयंक सोनी, हर्ष सोनी, राहुल, आकाश रजक, रोहित यादव सहित अन्य साथी भी मौजूद थे। राजा पटेल और उनकी टीम का यह प्रयास न केवल गौ माता की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि यह समाज के प्रति उनके समर्पण और सेवा भाव को भी दर्शाता है।



