कानपुर

नवरात्र से हर बूथ में 100 नए सदस्य बनाएं : बंसल

नवरात्र के साथ ही भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा और हर बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्यों को जोड़ना है। यह निर्देश बुधवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक में दिए।

कानपुर अमन यात्रा ब्यूरो  : नवरात्र के साथ ही भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा और हर बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्यों को जोड़ना है। यह निर्देश बुधवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक में दिए।

शास्त्री नगर के पास स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों का मंडल स्तर पर अधिक से अधिक प्रवास होना चाहिए। बूथ समिति के गठन के बाद पिछले दिनों पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ सत्यापन किया है। अब पन्ना प्रमुखों का काम जल्द पूरा कर लेना है।

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए विधानसभा चुनाव के प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कहा कि वर्तमान हालात में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। जनता की अपेक्षाएं हमसे बढ़ रही हैं। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री व विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सह प्रभारी अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश की राजनीति से बनता है। इसलिए विधानसभा चुनाव में पहले से अधिक सीटें जीतनी होंगी। कई अलग-अलग बैठकों में क्षेत्र की संचालन समिति, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, विस्तारक, जिला पालक, मोर्चों के पदाधिकारी रहे। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने की। संचालन पूनम द्विवेदी ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, कमलावती सिंह, मुखलाल पाल, प्रियंका सिंह रावत, सुधीर सिंह, अशोक राजपूत, मोहित पांडेय, अनूप अवस्थी, दीप अवस्थी आदि थे।

केडीए की अशोक नगर कालोनी के 11 किराएदार बने मालिक

केडीए की अशोक नगर कालोनी के 11 किराएदारों ने रजिस्ट्री कराके मालिक बन गए। केडीए उपाध्यक्ष अरविद सिंह के आदेश पर परिसर में शिविर लगाकर रजिस्ट्री की गई। उपाध्यक्ष ने कहा कि अपर सचिव डा गुडाकेश, डिप्टी कलक्टर व्यास नारायण, अधिशासी अभियंता मनोज उपाध्याय और रजिस्ट्री कार्यालय का विशेष रूप से सहयोग रहा। रजिस्ट्री कराने वाली शशी शुक्ला, रामचन्द्र यादव और माधुरी देवी ने कहा कि अभी तक किराएदार की तरह रहते थे अब मकान मालिक की तरह रहेंगे। केडीए के सहयोग से आज उनका मकान हो गया।

Print Friendly, PDF & Email
pranjal sachan
Author: pranjal sachan

कानपुर ब्यूरो चीफ अमन यात्रा

pranjal sachan

कानपुर ब्यूरो चीफ अमन यात्रा

Related Articles

AD
Back to top button