रसूलाबाद में युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या
रसूलाबाद के मदारपुर मौजा मुलही थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र स्व. बंशी दोहरे के रूप में हुई है।

रसूलाबाद: रसूलाबाद के मदारपुर मौजा मुलही थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र स्व. बंशी दोहरे के रूप में हुई है।
घटना सिंहपुर रसवल रोड पर धुन्नी सिंह के खेत के पास हुई, जहां अनिल ने एक शीशम के छोटे पेड़ में अपनी शर्ट से फांसी लगा ली। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। वह अपने भाई रामू के साथ रहता था और भट्ठे पर मजदूरी करता था।
घटना की सूचना मिलते ही फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।
मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और वे सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।



