उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नवागत थाना प्रभारी महेश कुमार ने संभाली अमराहट थाने की बागडोर

कानपुर देहात के अमराहट थाने में नवागत थाना प्रभारी महेश कुमार ने गुरुवार देर शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना परिसर स्थित महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की।बताते चलें कि बीती बुधवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरस्त बनाए रखने के लिए थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों का तबादला कर दिया था

पुखरायां।कानपुर देहात के अमराहट थाने में नवागत थाना प्रभारी महेश कुमार ने गुरुवार देर शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना परिसर स्थित महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की।बताते चलें कि बीती बुधवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरस्त बनाए रखने के लिए थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों का तबादला कर दिया था।जिसके क्रम में चार महीने से बरौर थाने की कमान संभाल रहे इंस्पेक्टर महेश कुमार को अमराहट थाने की कमान सौंपी गई थी वहीं अमराहट थाना प्रभारी राहुल कुमार को बरौर की बागडोर सौंपी गई थी।गुरुवार देर शाम इंस्पेक्टर महेश कुमार ने अमराहट थाने की कमान संभाल ली।इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना,अपराधों पर नियंत्रण करना व जनता की सुनवाई पर विशेष ध्यान देना उनकी प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।फरियादी बेहिचक थाने पर आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।उनकी शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाएगा।दलालों का प्रवेश थाना परिसर में वर्जित रहेगा।गौरतलब हो कि नवागत थाना प्रभारी महेश कुमार इससे पूर्व गजनेर,राजपुर,सिकंदरा, मंगलपुर,बरौर जैसे महत्वपूर्ण थानों की कमान संभाल चुके हैं।जहां उनका कार्य सराहनीय रहा है।इस मौके पर थाने के अन्य सहयोगी समेत क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button