भोगनीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत,एक गंभीर
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नथुआपुर और गौर गांव के बीच बीती गुरुवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नथुआपुर और गौर गांव के बीच बीती गुरुवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मृतकों की पहचान अरुण पुत्र रामलखन उम्र 17 वर्ष निवासी बाबरपुर जनपद औरैया व माखन 25 वर्ष निवासी मूसानगर के रूप में हुई है।घायल की पहचान कल्लू पुत्र रामलखन उम्र करीब 15 वर्ष निवासी बाबरपुर जनपद औरैया के रूप में हुई है।तीनों गुरुवार रात करीब 10 बजे भोगनीपुर से मूसानगर एक ईंट भट्टे पर वापस जा रहे थे।जहां वे सभी काम करते थे।नथुआपुर और गौर गांव के मध्य मुगल रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर आरती सिंह ने परीक्षण उपरांत माखन और अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया और घायल कल्लू की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।मृतक माखन के पिता लल्लू ने बताया कि उनका बेटा मूसानगर के पास एक ईंट भट्टे में मजदूरी का कार्य करता था।एस एस आई सुमन दीक्षित ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



