उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

गजनेर में नवागत थाना प्रभारी सनत कुमार ने संभाला चार्ज

कानपुर देहात के गजनेर में नवागत थाना प्रभारी सनत कुमार ने थाने की कमान संभाल ली है।चार्ज संभालते ही वह एक्शन मोड में दिखाई दिए।उन्होंने स्टॉफजनों से परिचय प्राप्त करते हुए अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था पर जोर दिया।नवागत थाना प्रभारी ने स्टाफजनों को संदिग्धों पर नजर रखने,क्षेत्र में गश्त बढ़ाने,सीसीटीवी जांच और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

गजनेर।कानपुर देहात के गजनेर में नवागत थाना प्रभारी सनत कुमार ने थाने की कमान संभाल ली है।चार्ज संभालते ही वह एक्शन मोड में दिखाई दिए।उन्होंने स्टॉफजनों से परिचय प्राप्त करते हुए अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था पर जोर दिया।नवागत थाना प्रभारी ने स्टाफजनों को संदिग्धों पर नजर रखने,क्षेत्र में गश्त बढ़ाने,सीसीटीवी जांच और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।पत्रकारों से रूबरू होते हुए नवागत थाना सनत कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी।फरियादी बेहिचक थाने पर आकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।दलालों का प्रवेश थाना परिसर में वर्जित रहेगा।अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।थाना क्षेत्र में अशांति उत्पन्न करने वालों,गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर थाने के अन्य सहयोगी व क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button