उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नवागत थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने संभाली राजपुर थाने की बागडोर

राजपुर थाने में नवागत थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने शुक्रवार को थाने की कमान संभाल ली है।चार्ज संभालते ही वह एक्शन मोड में दिखाई दिए।उन्होंने स्टॉफजनों से परिचय प्राप्त करते हुए अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था पर जोर दिया।नवागत थाना प्रभारी ने स्टाफजनों को संदिग्धों पर नजर रखने,क्षेत्र में गश्त बढ़ाने,सीसीटीवी जांच और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

राजपुर।राजपुर थाने में नवागत थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने शुक्रवार को थाने की कमान संभाल ली है।चार्ज संभालते ही वह एक्शन मोड में दिखाई दिए।उन्होंने स्टॉफजनों से परिचय प्राप्त करते हुए अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था पर जोर दिया।नवागत थाना प्रभारी ने स्टाफजनों को संदिग्धों पर नजर रखने,क्षेत्र में गश्त बढ़ाने,सीसीटीवी जांच और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।पत्रकारों से बातचीत करते हुए होते हुए नवागत थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी।फरियादी बेहिचक थाने पर आकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।दलालों का प्रवेश थाना परिसर में वर्जित रहेगा।अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।थाना क्षेत्र में अशांति उत्पन्न करने वालों,गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।तत्पश्चात उन्होंने पुलिसकर्मियों संग कस्बे में पैदल गश्त भी किया और आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास कराया।लोगों से बातचीत करते हुए नवागत थाना प्रभारी ने कहा कि कानून का पालन करें व शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस की मदद करें।इस दौरान संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर थाने के अन्य सहयोगी व क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button