उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

नहीं लड़ूंगा अगला विधानसभा चुनाव : अखिलेश यादव 

यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य विपक्षी दल सपा जोर-शोर से जुटी हुई है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश भर में रथ यात्रा निकालकर अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं. उधर विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा एलान किया है.

लखनऊ,अमन यात्रा :  यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य विपक्षी दल सपा जोर-शोर से जुटी हुई है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश भर में रथ यात्रा निकालकर अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं. उधर विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा एलान किया है. अखिलेश ने साफ कहा कि वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसके अलावा अखिलेश ने रालोद के साथ गठबंधन को लेकर भी टिप्पणी की है. अखिलेश ने कहा कि रालोद के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर विचार विमर्श किया जाना है, जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा.

क्या है चुनाव ना लड़ने की वजह?
दरअसल, अखिलेश यादव अपना पूरा ध्यान विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगाना चाहते हैं. शायद यही वजह है कि अखिलेश ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button