उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नाबालिक किशोरी से छेड़छाड़ तथा जबरन दुष्कर्म का प्रयास,रिपोर्ट दर्ज 

कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर एक युवक ने नाबालिक किशोरी के साथ छेड़छाड़ तथा जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।

 ब्रिजेन्द्र तिवारी पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर एक युवक ने नाबालिक किशोरी के साथ छेड़छाड़ तथा जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते 20 अगस्त की रात्रि लगभग 9.20 बजे आरोपी रौनक सिंह ने उसकी नाबालिक पुत्री को बुरी नियत से दबोच लिया तथा बाग में ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया।पुत्री द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौका पाकर वहां से भाग निकला।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button