उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

नीट परीक्षा में धांधली को लेकर पूरे यूपी में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन,गिरफ्तार किए गए अजय राय

मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में धांधली के विरोध में कांग्रेस ने लखनऊ में शुक्रवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजय राय के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय से कूचकर विधान भवन का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान अजय राय समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

लखनऊ। मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में धांधली के विरोध में कांग्रेस ने लखनऊ में शुक्रवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजय राय के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय से कूचकर विधान भवन का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान अजय राय समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजय राय ने आरोप लगाया कि परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी हुई और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया।

4b5d83cd 5d56 4d90 ad69 be379306e4a7 9

भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश,बिहार,गुजरात और हरियाणा में नीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले कई आरोपितों को गिरफ्तार भी किया गया है,जिससे पूरी परीक्षा ही आशंका से घिर गई है। भाजपा शासित राज्यों में युवओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आये दिन पर्चा लीक होने की घटनाएं हो रही हैं। नीट परीक्षा में धांधली को लेकर कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ता ने जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका।

Related Articles

AD
Back to top button