उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

योग सम्पूर्ण विश्व के लिए एक विराट और अमूल्य धरोहर है – सांसद देवेंद्र सिंह भोले

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अकबरपुर लोकसभा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा है कि योग हमारे अंदर आध्यात्मिक ऊर्जा उत्पत्ति का मजबूत साधन है और इसे मानव जीवन को अपनाना चाहिए। जनपद कानपुर देहात मुख्यालय स्थित इको पार्क में दसवां योग दिवस संपन्न हुआ जिसमें उन्होंने प्रेरणा वाक्य "स्वयं और समाज के लिए योग " का स्मरण करते हुए सामूहिक योग दिवस पर योग किया तथा सामान्य जनमानस को प्रेरित किया

Story Highlights
  • 10 वें योग दिवस पर ईको पार्क में बोले सांसद
  • अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का ध्येय वाक्य " स्वयं ओर समाज के लिए योग"

अमन यात्रा ब्यूरो। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अकबरपुर लोकसभा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा है कि योग हमारे अंदर आध्यात्मिक ऊर्जा उत्पत्ति का मजबूत साधन है और इसे मानव जीवन को अपनाना चाहिए। जनपद कानपुर देहात मुख्यालय स्थित इको पार्क में दसवां योग दिवस संपन्न हुआ जिसमें उन्होंने प्रेरणा वाक्य “स्वयं और समाज के लिए योग ” का स्मरण करते हुए सामूहिक योग दिवस पर योग किया तथा सामान्य जनमानस को प्रेरित किया।

4b5d83cd 5d56 4d90 ad69 be379306e4a7 8

 

श्री भोले ने कहा कि हमें योग के प्रतिपादक महर्षि पतंजलि के अमूल्य योगदान की सराहना करनी चाहिए जिसके चलते सम्पूर्ण जन जीवन आज अपने को धन्य अनुभव कर रहा है।इस अवसर पर नोडल अधिकारी गौरीशंकर प्रियदर्शी, जिलाधिकारी आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक बी बी जी टी एस मूर्ति मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन के अतिरिक्त नगर पंचायत अकबरपुर के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन एडवोकेट उपस्थित रहे।इसके योग दिवस का शुभारंभ श्री भोले ने योग प्रणेता महर्षि पतन्जलि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिनके अथक प्रयास से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ 10 वर्ष पूर्व किया गया।

Related Articles

AD
Back to top button