कानपुर देहात में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- पुलिस कार्यवाही में जुटी
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आलममचंद्रपुर गांव में शिव सिंह की पत्नी पिंकी ने संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।ग्रामीणों ने सुबह महिला का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ देख तुरंत परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर परिजन तथा ग्रामीणों की भींड मौके पर जमा हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया तथा परिजनों और ग्रामीणों से घटना के बाबत पूंछतांछ की।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



