कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पड़ोसियों ने पानी निकासी को लेकर एक किशोरी की जमकर पिटाई, पुलिस मामले की जांच में जुटी 

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी कॉलोनी में पड़ोसियों ने पानी निकासी को लेकर एक किशोरी की जमकर पिटाई कर दी।मारपीट में किशोरी को गंभीर चोटें आई हैं।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी कॉलोनी में पड़ोसियों ने पानी निकासी को लेकर एक किशोरी की जमकर पिटाई कर दी।मारपीट में किशोरी को गंभीर चोटें आई हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कोतवाली क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी इलाके में पानी निकासी के विवाद को लेकर पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिलकर एक किशोरी की जमकर पिटाई कर दी।पड़ोसी के सर पर वार किए जाने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां पर उसका उपचार ज़ारी है।वहीं पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामले की जांच की जा रही है।दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button