कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पत्नी ने पति के विरुद्ध मारपीट को लेकर दर्ज कराई रिपोर्ट

बरौर कस्बा निवासी एक महिला ने शनिवार को अपने पति के विरुद्ध शराब के नशे में गाली गलौज मारपीट करने की रिपोर्ट बरौर थाने में दर्ज कराई है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुखरायां,अमन यात्रा । बरौर कस्बा निवासी एक महिला ने शनिवार को अपने पति के विरुद्ध शराब के नशे में गाली गलौज मारपीट करने की रिपोर्ट बरौर थाने में दर्ज कराई है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

ये भी पढ़े-  प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सोशल ऑडिट के संबंध में बैठक आयोजित

बरौर कस्बा निवासिनी रामनरेश की पत्नी संगीता ने शनिवार को बरौर थाने में प्रार्थनापत्र देते हुए पुलिस को बताया कि शनिवार की अपरान्ह करीब 3 बजे वह छत पर मिट्टी डाल रही थी कि तभी उसका पति रामनरेश शराब के नशे में आया तथा किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा विरोध करने पर उसके  साथ मारपीट की जिसके कारण उसे चोटें आईं है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। इस बाबत थाना इंचार्ज शिवशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button