उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पत्रकार की पुस्तैनी भूमि पर अराजकतत्वों ने किया अतिक्रमण

पीड़ित पहुंचा उपजिलाधिकारी की चौखट पर,लगाई न्याय की गुहार

पुखरायां।कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र में एक पत्रकार की पुस्तैनी जमीन पर कुछ अराजकतत्वों द्वारा अवैध कब्जे की नियति से जबरन कूड़ा,करकट,घूरा तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थ डालने का मामला सामने आया है।पीड़ित ने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से की है।उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला सिकंदरा तहसील क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव का है।पीड़ित बृजेंद्र कुमार ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरा को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह कानपुर देहात व गुजरात से प्रकाशित हिन्दी दैनिक अमन यात्रा समाचारपत्र में क्राइम संवाददाता के रूप में जनपद कानपुर देहात में समाचार संकलन का कार्य करते हैं।मौजा जगन्नाथपुर में गाटा संख्या 19 में उनकी 1.7810 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि पर गांव के कुछ बंजारा समाज के लोग लगातार कई वर्षों से कूड़ा,कचड़ा,घूरा तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थ डाल रहे हैं।मना करने पर भद्दी भद्दी गालियां देते हैं तथा धमकी देते हैं।जिससे वह परेशान है।उन्होंने उपजिलाधिकारी से मामले की जांचकर अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है।उपजिलाधिकारी ऊषा सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button