उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

परस्पर तबादला पाने वाले शिक्षकों को फटाफट बीएसए करें कार्यमुक्त, बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जिले के अंदर परस्पर तबादला पाने वाले 9272 शिक्षकों को कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने तबादला पाने वाले शिक्षकों को स्कूल से स्कूल तबादला देने व 15 जून तक कार्यभार व कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जिले के अंदर परस्पर तबादला पाने वाले 9272 शिक्षकों को कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने तबादला पाने वाले शिक्षकों को स्कूल से स्कूल तबादला देने व 15 जून तक कार्यभार व कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि शिक्षकों ने आपसी सहमति के आधार पर तबादले का लाभ लिया है। ऐसे में बीएसए उनके अभिलेखों, विषय, कैडर, पदनाम का परीक्षण करते हुए नियमानुसार उन्हें फटाफट कार्यमुक्त करें और कार्यभार ग्रहण कराएं। नियमित रूप से कार्यरत शिक्षक व शिक्षिका को ही कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाए। जिन शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही है उन्हें कार्यवाही समाप्त होने के बाद कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि परस्पर तबादले ग्रामीण सेवा संवर्ग से ग्रामीण सेवा संवर्ग व नगर सेवा संवर्ग से नगर सेवा संवर्ग में किए जाएंगे। शिक्षकों को मानव संपदा पोर्टल पर कार्यमुक्त करने व कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही की जाएगी। तबादला प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता व लापरवाही मिलने पर बीएसए उत्तरदायी होंगे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button