उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नेशनल हाइवे 2 पर ढाबे में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 स्थित न्यू गणेश ढाबे में सोमवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई।आग लगने से कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है

Story Highlights
  • पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 स्थित न्यू गणेश ढाबे में सोमवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई।आग लगने से कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।घटना के समय ढाबे में खाना खा रहे ग्राहक और वाहन चालक भागकर अपनी जान बचा सके।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।जिसमें ढाबे में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्यवाही से एक बड़ा हादसा टल गया।सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।आग में ढाबे का सारा सामान जलकर राख हो गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

AD
Back to top button