उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सिहारी में गोलू गौतम की 19 वर्षीय बहन गोल्डी गौतम का आकस्मिक निधन

भोगनीपुर विधान सभा क्षेत्र के सिहारी गांव निवासी आजाद उर्फ गोलू गौतम की बहन गोल्डी गौतम का बीते दिनों आकस्मिक निधन हो जाने की खबर सुनकर सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज जीतेंद्र सँखवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सिहारी गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया

Story Highlights
  • पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज जीतेंद्र सँखवार ने परिजनों से मिल जताया शोक
  • बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुखरायां।भोगनीपुर विधान सभा क्षेत्र के सिहारी गांव निवासी आजाद उर्फ गोलू गौतम की बहन गोल्डी गौतम का बीते दिनों आकस्मिक निधन हो जाने की खबर सुनकर सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज जीतेंद्र सँखवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सिहारी गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।बताते चलें कि बीते सात अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र के सिहारी गांव के रहने वाले आजाद उर्फ गोलू गौतम की 19 वर्षीय बहन को सीने में दर्द की शिकायत होने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां उपचार के दौरान गोल्डी की मौत हो गई।गोल्डी की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में मातम छा गया था।यह खबर बसपा के पूर्व जोन इंचार्ज जीतेंद्र सँखवार तक पहुंची।सोमवार को उन्होंने सिहारी गांव पहुंचकर शोक सभा आयोजित की तथा परिजनों से मिल शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।इस अवसर पर पूज्य भंते नागरूप,एडवोकेट सतनाम सिंह,एडवोकेट अभिषेक गौतम,एडवोकेट संदीप गौतम युवराज सिंह,शिवा गुज्जर,आशीष अंबेडकर,आयुष,अरुण कुमार,विपिन भारतीय,विक्रांत,प्रांजल इत्यादि ने भी शोक संवेदना व्यक्त परिवार को सांत्वना दी।

Related Articles

AD
Back to top button