उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

परिषदीय स्कूलों में आज से शुरू हुईं वार्षिक परीक्षाएं

बेसिक शिक्षा विभाग में वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। वार्षिक परीक्षा में करीब पौने दो लाख बच्चे शामिल होंगे। पेपर 19 मार्च यानि आज सभी स्कूलों में पहुंचा दिए गए हैं।

Story Highlights
  • 31 मार्च को परीक्षाफल की घोषणा होगी एवं रिपोर्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे

अमन यात्रा, कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग में वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। वार्षिक परीक्षा में करीब पौने दो लाख बच्चे शामिल होंगे। पेपर 19 मार्च यानि आज सभी स्कूलों में पहुंचा दिए गए हैं। वहीं उत्तर पुस्तिकाएं भी प्रधानाध्यापकों द्वारा खरीदी जा चुकी हैं।

IMG 20230320 WA0027

बेसिक शिक्षा विभाग की परीक्षाएं कराने के लिए फिलहाल विभाग से अब तक बजट नहीं मिला है। ऐसे में बिना बजट के ही विभाग के अधिकारी पेपर, उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था करा रहे हैं।

IMG 20230320 WA0026

बेसिक शिक्षा विभाग में कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च से 24 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। 26 से 30 मार्च तक मूल्यांकन कार्य होगा एवं परीक्षाफल तैयार किया जाएगा। 31 मार्च को परीक्षाफल की घोषणा होगी एवं बच्चों को प्रगति रिपोर्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे। आयोजित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार रोज दो पालियों में परीक्षा होगी। कक्षा एक में सभी विषयों की परीक्षा मौखिक होगी जबकि कक्षा दो से पांच तक मौखिक के साथ ही लिखित परीक्षा भी होगी।

IMG 20230320 WA0028

खास बात यह है कि परीक्षा कराने के लिए पहले से ही काफी कम बजट है। प्राइमरी कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए साढ़े सात रुपये निर्धारित है। लिखित परीक्षा की अगर बात की जाए तो प्रति बच्चा कक्षा दो से पांच तक के लिए 24 कॉपियों की जरूरत होगी। अब साढ़े सात रुपये में 24 कॉपियां कैसे मिलेंगी यह बड़ा सवाल है। इसके अलावा बजट भी नहीं मिला है। वहीं कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाओं के लिए प्रति छात्र 32 कॉपियों की जरूरत है। इसके लिए प्रति छात्र 15 रुपये उत्तर पुस्तिकाएं खरीदने के लिए बजट निर्धारित है। बताते हैं कि पिछले साल का भी बजट अब तक नहीं मिला है।

 

ऐसे में विभाग उधारी में पेपर छपवाने के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था करने में जुटा है। बीएसए रिद्धी पाण्डेय का कहना है कि परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के तहत ही परीक्षाएं शुचितापूर्ण तरीके से करवाई जा रही हैं स्कूलों के निरीक्षण हेतु खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button