उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

परिषदीय विद्यालयों की विकासखंड स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता अनंतापुर में सम्पन्न

कानपुर देहात के मलासा विकास खंड की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को अनंतापुर गांव के खेल मैदान में सम्पन्न हुई

Story Highlights
  • प्रतिभागियों ने दिखाए हुनर
  • प्रतिभागियों को मिला सम्मान

पुखरायां।कानपुर देहात के मलासा विकास खंड की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को अनंतापुर गांव के खेल मैदान में सम्पन्न हुई। परिषदीय स्कूलों की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मलासा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख स्वतन्त्र पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द भूषण ने ब्लॉक प्रमुख स्वतन्त्र पासवान का माल्यार्पण कर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का बैच लगाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

IMG 20251104 WA0393

ब्लॉक प्रमुख स्वतन्त्र पासवान ने कहा कि खेल खेलने से केवल शारीरिक विकास ही नहीं होता है बल्कि बच्चों का मानसिक विकास भी होता है। खेल जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो पाना संभव है।प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के बालक,बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।दौड़ स्पर्धाओं में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय अंडवां के अंश ने प्रथम, 100 मीटर दौड़ में मुड़ेरा के अनिकेत तथा 200मीटर की दौड़ में हारामऊ के सोमिल अव्वल रहे।प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 50 मीटर, 100 मीटर तथा 200 मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बहमनौती की निहारिका ने परचम लहराया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्ड़ी में छतेनी ने अंडवा को पराजित कर बाजी मारी। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग कबड्ड़ी में गौरीकरन ने मुड़ेरा को हराया।उच्च प्राथमिक बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़ेरा के मनोज ने प्रथम स्थान जबकि 200मीटर दौड़ में किशोरपुर के भानु प्रताप, 400मीटर की दौड़ में भी किशोरपुर के भानु प्रताप तथा 600मीटर की दौड़ में बरौर के आशीष अव्वल रहे।जूनियर बालिका वर्ग की 100मीटर दौड़ में मुड़ेरा की प्रत्याशी प्रथम, 200मीटर दौड़ में हारामऊ की दुर्गा, 400मीटर दौड़ में हारामऊ की आशिका, 600मीटर की दौड़ में बहमनौती की शिफा ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी।जूनियर स्तर बालक वर्ग कबड्ड़ी में यू पी एस बरौर ने यू पी एस हरामऊ को पराजित किया।जूनियर स्तर बालिका वर्ग कबड्ड़ी स्पर्धा में मुड़ेरा ने हरामऊ को हराकर ट्रॉफी जीती।उच्च प्राथमिक स्तर गोला फेक में किशोरपुर के भानु प्रताप ने प्रथम स्थान पाया। जूनियर बालिका वर्ग गोला फेक में मलासा की सैवी ने परचम लहराया।उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग खो खो में बरौर ने पचलक को हराकर बाजी मारी तथा बालिका वर्ग खो खो में मुड़ेरा ने गुरूगांव को हराकर खिताब जीता।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द भूषण ने सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।क्रीड़ा प्रतियोगिता का कुशल संचालन शिक्षक महेन्द्र पाल ने किया।इस मौके पर नीतू कटियार जिला व्यायाम शिक्षिका, योगेन्द्र द्विवेदी, कुलदीप सैनी,वीरेन्द्र विक्रम सिंह,अश्वनी कटियार,देवेंद्र सचान,सर्वेश कटियार,इंद्रजीत यादव,यजुवेंद्र सचान,लोकेंद्र नाथ गौतम,मनोज मिश्रा, विष्णु गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, रजनीश सक्सेना, अविनाश सचान, मुख्तार अहमद, गणेश अवस्थी, रोहित यादव, देवेंद्र सिंह, वी पी सिंह, अनूप तिवारी, उदय यादव,गजेन्द्र गुप्ता, राजकुमार, गुरुप्रसाद, अमर सिंह, नीरा सचान, रेनू सचान, रीना कटियार , सुचित्रा, निवेदिता श्रीवास्तव, रंजना सचान, सुहानी सचान, अर्चनाआदि शिक्षक शिक्षिकाएं तथा सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button