कानपुरफ्रेश न्यूज
पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म
थाना सजेती क्षेत्र के यमुना तटवर्ती एक गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति ने 5 वर्ष की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
अमन यात्रा , घाटमपुर। थाना सजेती क्षेत्र के यमुना तटवर्ती एक गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति ने 5 वर्ष की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सजेती थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि गांव निवासी आरोपी कल्लू 40 वर्ष, बीते गुरुवार की शाम बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ यमुना नदी के किनारे ले गया और वहीं पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।