कानपुर देहात: भोगनीपुर में दो ट्रक आमने सामने भिड़े,चार घायल
घायलों को भेजा गया अस्पताल, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र केे भोगनीपुर ओवरब्रिज पर रविवार भोर पहर दो ट्रकों की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।हादसा कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे पर सुबह करीब 4.26 बजे हुआ।जहां पर दो ट्रकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
घायलों की पहचान ट्रक चालक 50 वर्षीय मूलचंद निवासी मटरी थाना व जनपद बाराबंकी,परिचालक ओमकार निवासी करीमाबाद थाना मसौली जनपद बाराबंकी,चालक कौशल पाल सिंह 25 वर्ष निवासी मऊ खुर्द थाना सिरसा कलार जनपद जालौन,परिचालक शिवम् 25 वर्ष निवासी कदौरा जालौन के रूप में हुई है।घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।एस एस आई सुषमा दीक्षित ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटवा दिया गया है।घायलों के परिजनों को सूचना भेजी गई है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढे- कानपुर देहात में घायल सर्राफा व्यापारी अस्पताल में भर्ती।



