कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थाना प्रभारी शिवली शिवनारायन सिंह को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया

सोमवार को थाना प्रभारी शिवली शिवनारायन सिंह को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

पुखरायां। सोमवार को थाना प्रभारी शिवली शिवनारायन सिंह को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक समेत साथियों का आभार प्रकट किया।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में थाना प्रभारी शिवली शिवनारायन सिंह का उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए कहा कि एक कर्मयोगी की तरह कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए इन्होंने विशिष्ट स्थान बनाया है।

IMG 20240129 WA0020

इस अवसर पर थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक समेत सभी सभी साथियों का आभार जताते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारी अपने जिम्मेदारी को सम्यक ढंग से पूरा कर राष्ट्र के उत्थान में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। साथियों ने भी थाना प्रभारी को मानवता वादी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय,क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय ,क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button