फ्रेश न्यूज

पीएम मोदी को “प्रकाश पर्व” का न्योता ना मिलने से गरमाई राजनीति

किसानों का समर्थन करते हुए SGPC प्रमुख ने कहा है कि पाकिस्तान जाकर तो इंसाफ नहीं मांगेंगे? एसजीपीसी प्रमुख जागीर कौर ने फिर से दोहराया है कि प्रकाश पर्व के लिए SGPC, पीएम मोदी को विशेष न्योता नहीं देगी.

किसने क्या कहा?बीजेपी बोली- यह बेहद घटिया फैसला और सस्ती राजनीति
बीजेपी महासचिव तरुण चुग ने गुरुद्वारा कमेटी के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम में ना बुलाना बांटने की नकारात्मक राजनीति है. तरुण कमेटी अध्यक्ष जागीर कौर को भी निशाना पर लिया. उन्होंने कहा कि जागीर कौर बेहद घटिया और सस्ती राजनीति कर रही हैं.

कांग्रेस ने कहा- ऐसा फैसला गलत
कांग्रेस ने अनुमान के विपरीत एसजीपीसी के इस फैसले को गलत बताया है. पंजाब में कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह ने फैसले पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को एसजीपीसी के कार्यक्रम के नाम बुलाने का फैसला गलत है. SGPC के सभी कार्यक्रम साझा होते हैं और गुरु तेगबहादुर जी भी पूरे देश के हैं . ऐसे में प्रधानमंत्री को न्योता ना भेजना सही नहीं है.

अकाली दल बोला- यह संस्था का निजी मामला, किसे बुलाए और ना बुलाए
बीजेपी की सहयोगी रही अकाली दल का इस फैसले पर सीधे तौर पर प्रतिक्रिया नहीं दी. अकाली दल ने कहा कि गुरुद्वारा कमेटी एक संवैधानिक धार्मिक संस्था है, जिसके बकायदा चुनाव होते हैं. ऐसे में वो किसे बुलाना चाहती है और किसे नहीं यह उन पर निर्भर करता है. संस्था हालात को देखते हुए फैसला करती है.

SGPC ने दोहराया- नहीं भेजेंगे पीएम मोदी को न्योता
किसान आंदोलन के बीच कल SGPC ने पीएम मोदी को श्रीगुरू तेग बहादुर साहिब के शताब्दी पर्व पर न्यौता भेजने से इनकार कर दिया था. SGPC के इस न्यौता विवाद में पाकिस्तान का जिक्र हुआ है. किसानों का समर्थन करते हुए SGPC प्रमुख ने कहा है कि पाकिस्तान जाकर तो इंसाफ नहीं मांगेंगे? एसजीपीसी प्रमुख जागीर कौर ने फिर से दोहराया है कि प्रकाश पर्व के लिए SGPC, पीएम मोदी को विशेष न्योता नहीं देगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button