कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, देखे लिस्ट

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने सोमवार रात्रि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए कुछ निरीक्षकों,उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने सोमवार रात्रि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए कुछ निरीक्षकों,उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। उन्हे तत्काल प्रभाव से नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।मीडिया सेल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने सोमवार रात्रि निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया।

FB IMG 1693887467856

राजपुर थानाध्यक्ष देवनारायण द्विवेदी को राजपुर से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।वहीं प्रभारी चुनाव सेल शैलेंद्र कुमार मिश्रा को राजपुर थाने का प्रभार सौंपा गया है।उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह को थाना देवराहट से पुलिस लाइन भेजा गया है तथा हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह सोलंकी को भी थाना देवराहट से पुलिस लाइन भेजा गया है।समस्त निरीक्षकों,उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button