कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

संदेहजनक परिस्थितियों में फैक्ट्री के पीछे बंद पड़ी फैक्ट्री में गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत 

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के औधोगिक क्षेत्र जैनपुर में स्थित न्यूट्री एग्रोवेट प्राइवेट लिमिटेड मुर्गी दाना कंपनी में खाना बनाने का काम करने वाले एक 53 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को संदेहजनक परिस्थितियों में फैक्ट्री के पीछे बंद पड़ी फैक्ट्री में गिरने से मृत्यु हो गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के औधोगिक क्षेत्र जैनपुर में स्थित न्यूट्री एग्रोवेट प्राइवेट लिमिटेड मुर्गी दाना कंपनी में खाना बनाने का काम करने वाले एक 53 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को संदेहजनक परिस्थितियों में फैक्ट्री के पीछे बंद पड़ी फैक्ट्री में गिरने से मृत्यु हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के पश्चात घटना की सूचना मृतक की पत्नी को दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर स्थित मुर्गी दाना कंपनी में खाना बनाने का काम करने वाले बिहार प्रांत निवासी एक 53 वर्षीय मजदूर की सोमवार सुबह संदेहजनक परिस्थितियों में फैक्ट्री की छत से उपरोक्त फैक्ट्री के पीछे बंद पड़ी परफेक्ट फैक्ट्री में नीचे गिरने से मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।वहीं थाना पुलिस द्वारा उक्त घटना की जानकारी मृतक की पत्नी को दी गई है।

Related Articles

AD
Back to top button