कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उपद्रवियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी : थाना इंचार्ज

बरौर थाने में रविवार को थाना इंचार्ज की मौजूदगी में आगामी नवरात्रि तथा रमजान के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई.

Story Highlights
  • आगामी नवरात्रि तथा रमजान के पर्व को लेकर बरौर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

अमन यात्रा, पुखरायां। बरौर थाने में रविवार को थाना इंचार्ज की मौजूदगी में आगामी नवरात्रि तथा रमजान के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई जिसमे सभी नागरिकों से नवरात्रि तथा रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण तथा सौहाद्रपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई.

ये भी पढ़े-   डायट में आयोजित जीवन कौशल प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का समापन

वहीं उपद्रवियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई। रविवार को बरौर थाना परिसर में आगामी नवरात्रि तथा रामनवमी के पर्व को देखते हुए संभ्रांत नागरिकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना इंचार्ज सुरजीत सिंह ने कहा कि सभी लोग रामनवमी तथा रमजान का पर्व शांतिपूर्ण तथा सौहाद्रपूर्ण तरीके से मनायें इस दौरान अगर कोई भी व्यक्ति शराब पीकर उपद्रव करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें पुलिस उपद्रवियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करेगी।इस मौके पर एस आई अजीत सिंह, एस आई सुरेंद्र चौहान,अखिलेश यादव,शोभित,बदरे आलम,दिनेश मिश्रा,हरिओम अवस्थी, मो जाकिर,अबरार अहमद,बॉबी सचान,मयंक त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button