कानपुर देहात

पुखरायां : घर में लगी आग,सामान जलकर खाक

वार्ड के सभासद संजय सचान ने इसकी सूचना तहसील प्रषासन को दी और पीडित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। 

 

कानपुर देहात,अमन यात्रा । कस्बे के शिवाजी नगर में गुरूवार सुबह एक घर में आग लग गयी। जिससे घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। शिवाजी नगर के वार्ड न0-5  निवासी पिंटू ने बताया कि वह और उसकी पत्नी रेखा आज सुबह घर में छोटे बच्चा को छोड.कर मजदूरी करने निकल गए थे। करीब आठ बजे अचानक घर में आग लग गयी जिसे बच्चों के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आकर बुझाया। इस बीच घर मे रखे सभी कपडे व सामान जलकर खाक हो गया। वार्ड के सभासद संजय सचान ने इसकी सूचना तहसील प्रषासन को दी और पीडित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button