उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुखरायां : धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा, कैबीनेट मंत्री राकेश भी हुए शामिल

भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को तिरंगा यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। ढोल नगाड़ों के बीच पटेलचौक से शुरू हुई यात्रा को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

पुखरायां, अमन यात्रा  : भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को तिरंगा यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। ढोल नगाड़ों के बीच पटेलचौक से शुरू हुई यात्रा को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से अकबरपुर टैंपो स्टैंड, मौहरमाता मंदिर, स्टेशन तिराहा, मंडी मोड़, बस स्टैंड होते हुए सिखमापुर मोड़ पहुँची जहां से बाईपास पर साईं चौक, नेतराम गली होते हुए वापस पार्टी कार्यालय में जाकर समाप्त हुई।

ये भी पढ़े – सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी जिले के अधिकतर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता कमजोर  

PHOTO 5 1 5

कार्यक्रम के संयोजक मंडल अध्यक्ष मुकुल पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भारतमाता की जय, वंदे मातरम जैसे जमकर नारे लगाए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामसिंह सिसोदिया, राहुलदेव अग्निहोत्री, नगरपालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार, मंडल अध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, जिला मंत्री डिंपल सचान, आशीष मिश्रा, मोहित तिवारी, अक्षय त्रिवेदी, शंटी गौड़, रिशु शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, मनीष शर्मा, निखिल आर्य, गौरव पंडित, प्रहलाद सचान,प्रमोद त्रिवेदी, गोपाल मिश्रा, जीतू शर्मा, नमन अग्निहोत्री, सुमित कटियार, सचिन सचान, राधे गुप्ता, रवि गुप्ता, लकी शुक्ला, बउआ तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button