पुखरायां: भगवान परशुराम जन्मोत्सव और सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार की तैयारियों को लेकर ब्रह्म समाज की बैठक संपन्न
51 वटुकों का होगा सामूहिक जनेऊ संस्कार, प्रदेश उपाध्यक्ष शांतनु मिश्रा के आवास पर बनी रणनीति

पुखरायां, कानपुर देहात। ब्रह्म समाज सेवा संस्थान के प्रदेशीय और जनपदीय पदाधिकारियों सहित सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक अति आवश्यक बैठक गुरुवार को पुखरायां स्थित प्रदेश उपाध्यक्ष शांतनु मिश्रा के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी भगवान परशुराम जन्मोत्सव, 51 वटुकों के सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार और विशिष्ट नागरिक सम्मान समारोह के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।
संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के.एन. दीक्षित की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारी बांटी गई। वक्ताओं ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। समाज के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष जन्मोत्सव के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
बैठक के दौरान ब्रह्म समाज के नगर वासियों से विनम्र अपील की गई कि वे सपरिवार इस धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठान में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना और युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना ही संस्थान का मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री प्रकाश द्विवेदी, वी.के. मिश्रा, राज नारायण दीक्षित, रमेश त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार शुक्ला, पुरुषोत्तम दीक्षित, अखिलेश तिवारी, दिनेश कुमार बाजपेई, अशोक कुमार मिश्रा, संजय कुमार त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला, जिला अध्यक्ष यश शुक्ला, ऋषि द्विवेदी और कमल पांडे सहित भारी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



