फ्रेश न्यूज

होनहार इशिका श्रीवास्तव ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम, 84% अंकों के साथ बनीं क्लास टॉपर

इशिका की इस उपलब्धि के पीछे उनका कड़ा परिश्रम और पढ़ाई के प्रति अटूट समर्पण है।

गुरुग्राम: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की परीक्षा में रवि नगर, बसई रोड निवासी इशिका श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आदित्य इंटरनेशनल स्कूल, गढ़खेड़ा (फरीदाबाद) की छात्रा इशिका ने 84% अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस शानदार सफलता से उनके परिवार और स्कूल प्रबंधन में हर्ष का माहौल है।

10 घंटे की कड़ी मेहनत लाई रंग

इशिका की इस उपलब्धि के पीछे उनका कड़ा परिश्रम और पढ़ाई के प्रति अटूट समर्पण है। उनके पिता सुधीर कुमार और माता सोनी देवी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इशिका शुरू से ही शिक्षा के प्रति बेहद गंभीर रही हैं। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने प्रतिदिन लगभग 10 घंटे नियमित अध्ययन किया। उनकी इस लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने अंग्रेज़ी, गणित, सामाजिक विज्ञान और हिंदी जैसे विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

शिक्षकों और विद्यालय ने दी बधाई

आदित्य इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों ने इशिका की सराहना करते हुए उन्हें एक अनुशासित और समर्पित छात्रा बताया। विद्यालय प्रबंधन ने इशिका को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों का मानना है कि इशिका की सकारात्मक सोच और आगे बढ़ने का जज्बा उन्हें भविष्य में भी बड़ी सफलताएं दिलाएगा।

भविष्य के लक्ष्य पर नजर

अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए इशिका श्रीवास्तव ने कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह मेहनत जारी रखेंगी। उन्होंने बताया कि यह तो सिर्फ शुरुआत है और वह अपने बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

ये भी पढ़े-  डेरापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी का जनरेटर और पिकअप के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Related Articles

AD
Back to top button