उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
पुखरायां में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल,हालत गंभीर
कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल बुजुर्ग की पहचान मालवीय नगर मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय ईशाद के रूप में हुई है

पुखरायां।कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल बुजुर्ग की पहचान मालवीय नगर मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय ईशाद के रूप में हुई है।घटना पुखरायां कस्बे में मुख्य मार्ग स्टेशन तिराहे पर हुई। ईशाद सड़क पर पैदल चले जा रहे थे कि एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया।हादसे के बाद स्थानीय दुकानदारों ने उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर अनूप सचान ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां पर ईशाद का उपचार जारी है।



