कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
पुखरायां में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, भेजा गया अस्पताल
चिकित्सक राजवीर सिंह ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कानपुर देहात में एक हादसा सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल की पहचान देवीपुर गांव निवासी राजवीर पाल के रूप में हुई है।उसकी बहन मुस्कान ने बताया कि सोमवार को भाई राजवीर बाइक से भोगनीपुर की ओर जा रहे थे।झांसी कानपुर हाइवे पर दलेल नगर के पास यह हादसा हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने उपचार के लिए उसे पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक राजवीर सिंह ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



