उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुखरायां में खौलते पानी से मासूम झुलसा,भेजा गया जिला अस्पताल

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के दिवैर में मंगलवार को खौलते पानी से एक मासूम गंभीर रूप से झुलस गया।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के दिवैर में मंगलवार को खौलते पानी से एक मासूम गंभीर रूप से झुलस गया।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।झुलसे मासूम की पहचान हुकुम सिंह के पांच वर्षीय पुत्र आयुष के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची।ईएमटी आनंद और पायलट त्रिप्ती नाथ ने त्वरित मरीज का प्राथमिक उपचार किया और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने आयुष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।समय पर उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस सेवा,प्रशिक्षित ईएमटी द्वारा दी गई गुणवत्तापूर्ण प्री हॉस्पिटल केयर तथा शीघ्र रेफरल के कारण मासूम को बिना किसी बिलंब के उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकी।मरीज के परिजनों ने पूरी एंबुलेंस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

AD
Back to top button