उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मूसानगर में तेज रप्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत,दो गंभीर

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है

पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।हादसा हालिया पेट्रोल पंप के पास हुआ।मूसानगर थाना क्षेत्र के अनंतरामपुर निवासी पिता पुत्र रूपसिंह व अभिषेक उर्फ गोलू तथा घार निवासी अजय अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से भोगनीपुर की तरफ से मूसानगर की ओर जा रहे थे।तभी रास्ते में हालिया पेट्रोल पंप के पास एक तेज रप्तार डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत अजय को मृत घोषित कर दिया वहीं रूपसिंह व अभिषेक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं दो लोग घायल हुए हैं।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button