उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुखरायां में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 58 जोड़ों का विवाह सफलतापूर्वक संपन्न

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान समेत अधिकारियों ने वर बधू को दिया आशीर्वाद

Story Highlights
  • 02 मुस्लिम जोड़े हुए शामिल

पुखरायां। पुखरायां कस्बे के रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मलासा,अमरौधा सरवन खेड़ा विकासखंड के कुल 58 जोड़ों ने वैदिक रीतिरिवाज के बीच एक दूजे का हांथ थामा और नए जीवन की शुरुआत की।

इनमें दो मुस्लिम जोड़े भी शामिल थे। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।समारोह में गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि टोली नायक आचार्य परमानंद ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया।

वहीं एक मौलाना ने मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया।कुल 58 जोड़ों में 56 जोड़े हिन्दू और 02 मुस्लिम जोड़े शामिल थे।इनमें अमरौधा विकासखंड के 14,सरवनखेड़ा के 25 और मलासा के 19 जोड़े शामिल थे।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,न्यायिक एडीएम दिग्विजय सिंह,मलासा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान,प्रधान संघ अध्यक्ष मलासा हरजीत सिंह यादव,खंड विकास अधिकारी मलासा संजय कन्नौजिया समेत अन्य अधिकारियों ने वर बधू पर पुष्प वर्षा की और सभी नवविवाहित जोड़ों का आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।समारोह के समापन पर उन्हें उपहार भी भेंट किए गए।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी भोगनीपुर देवेंद्र सिंह,डीडीओ सुनील कुमार तिवारी,क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय वर्मा,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष औरैया राकेश गुप्ता,डीसी एनआरएलएम गंगाराम, डीसी मनरेगा अशोक कुमार,एडीओ आईएसबी विमल सचान,कोतवाल अमरेन्द्र बहादुर सिंह,भूपेंद्र सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात में महिला सुरक्षा और अधिकारों पर वृहद जागरूकता अभियान

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button