कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां में 25 फीट अंदर तक लगे लाल निशान, अतिक्रमणकारियों में खलबली

PWD और राजस्व की संयुक्त कार्रवाई: 14 अवैध कब्जों पर जुर्माना वसूला

पुखरायां, कानपुर देहात। शासन के सख्त आदेशानुसार, आज दोपहर लगभग एक बजे पुखरायां नगर के मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान बिजली घर से लेकर नेतराम गली तक सड़क के दोनों ओर चलाया गया।

25 फीट अंदर तक लगे निशान

इस संयुक्त अभियान में पीडब्ल्यूडी (PWD) के अधिकारी, भोगनीपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) और नगर पालिका के कर्मचारी शामिल थे। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, अवर अभियंता पी.बी. बेद, कामतापाल मेट, श्री बाबू वर्क एजेंट और राजस्व निरीक्षक सुमित, सचिन कटियार व संजीव सचान लेखपाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अभियान के दौरान, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने नाली से अंदर की तरफ 25 फीट की निशानदेही की और मुख्य मार्ग के किनारे बने मकानों पर लाल निशान लगा दिए। नाली से 25 फीट अंदर तक लाल निशान लगा दिए जाने से अवैध अतिक्रमण करने वालों और मकान मालिकों की धड़कनें बढ़ना शुरू हो गई हैं।

14 लोगों पर वसूला गया जुर्माना

अतिक्रमण हटाओ अभियान बिजली घर के सामने सड़क की बाईं पट्टी से नेतराम गली तक और मौहर माता मंदिर से सड़क की दाईं पट्टी मीरपुर के नूतन गुप्ता के मकान तक चलाया गया।

इस दौरान पुखरायां नगर पालिका के कर्मचारियों ने रोड पर अवैध अतिक्रमण करने वाले 14 व्यक्तियों पर जुर्माना भी वसूला। अभियान दल में मनोज मिश्रा, महेश सैनी, धर्मेंद्र पाल, आशीष सैनी, पवन तिवारी, राजू राठौर, सुनील पाल, विकास यादव, सफाई कर्मी रमजानी, दिनेश, गौरव और शिवम सहित अन्य नगर पालिका कर्मचारी भी सहयोगी के रूप में मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- सभी क्षेत्रवासी वोट बनवाने में चुनाव आयोग का सहयोग करें: राघव अग्निहोत्री

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button