कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दुर्वासा ऋषि आश्रम में मेले में दूसरे दिन खरीददारों की उमड़ी भींड,सुरक्षा के दिखे पुख्ता इंतजाम

पुष्प वाटिका लीला का हुआ सुंदर मंचन

पुखरायां। कानपुर देहात के मलासा विकासखंड स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन गुरुवार को भी खरीददारों की जमकर भींड उमड़ी।विकासखंड के निगोही महोलिया गांव किनारे स्थित महर्षि दुर्वासा ऋषि आश्रम परिसर में आयोजित मेले में दूरदराज के गांवों से लोगों ने पहले यमुना घाट में स्नान किया।

उन्होंने दुर्वासा ऋषि आश्रम पहुंचकर पूजन अर्चन के पश्चात महंत का आशीर्वाद लिया।तत्पश्चात लोगों ने मेले में जमकर खरीददारी की।बड़ी संख्या में महिलाओं,पुरुषों,युवतियों, किशोरियों ने जमकर खरीददारी की।बच्चों ने मिक्की माउस व खाने पीने की वस्तुओं का लुफ्त उठाया।महंत कैलाशपुरी महाराज ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया था।इस अवसर पर दो दिवसीय रामलीला के प्रथम दिवस में रामलीला में कलाकारों द्वारा पुष्प वाटिका लीला का सुंदर मंचन किया गया।दूसरे दिन गुरुवार को विशाल धनुष यज्ञ लीला का आयोजन किया जायेगा।

इस दौरान मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम दिखे।थाना प्रभारी अमिता वर्मा पुलिस टीम के साथ अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहीं।इस मौके पर महंत कैलाशपुरी,हरपाल सिंह,जयहिंद,चंद्रभान,मानसिंह, रामबाबू आचार्य,देवीप्रसाद आर्य,हनुमान,प्रिंस,मथुरा प्रसाद, शिवगोपाल, बलवीर सिंह, बलवान सिंह, मन्नू सिंह, कन्हैया, अर्जुन सिंह बाबा, राकेश,सरमन, दीपू इत्यादि ने मेले की व्यवस्था संभाली।

ये भी पढ़े- सभी क्षेत्रवासी वोट बनवाने में चुनाव आयोग का सहयोग करें: राघव अग्निहोत्री

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button