कानपुर देहात

पुखराया : धूमधाम से मनाई दिवाली, खुशहाली के दीये हुए रोशन

लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों और झालरों से सजाया। लक्ष्मी पूजन के बाद पटाखे फोड़े। गली-मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां मिठाई बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

पुखराया कानपुर देहात। जिले में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों और झालरों से सजाया। लक्ष्मी पूजन के बाद पटाखे फोड़े। गली-मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां मिठाई बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर पर भी दिवाली के शुभकामना संदेश की खूब आवाजाही रही।

PHN4

शनिवार को दीपावली पर्व पर सुबह से ही लोग खरीदारी के साथ पूजा की तैयारी में लगे रहे। सुबह हनुमान जी की पूजा की और प्रसाद का वितरण किया। शाम को घरों में भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा की गई। मान्यता है कि भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटने के बाद अयोध्या लौटे तो लोगों ने खुशी में दीये जलाए। इसके अलावा दिवाली मनाने को लेकर और भी मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि कृष्ण ने कार्तिक अमावस्या के दिन नरकासुर का वध किया था।

PHN 2

लक्ष्मी जी इसी दिन समुद्र से प्रकट हुई थीं। छोटे-बड़े व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों पर लक्ष्मी का पूजन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व की धूम रही। इस बार अधिकांश लोगों ने घरों में मिट्टी के दीये और मोमबत्ती चलाकर अंधेरे को मिटाया। चाइनीज झालर और बल्ब की भी सजावट खूब हुई। पूजन के बाद लोगों ने गली-मोहल्लों में उपहार देकर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।PHN1

उसके बाद बच्चे युवा और बड़ों ने जमकर आतिशबाजी की।

चकरी, लड़ी, अनार, सुतली बम, मुर्गा झाप, पेंसिल, रॉकेट आदि फोड़े। बच्चे और युवाओं ने रंग-बिरंगी पोशाक पहनकर त्योहार को मनाते नजर आए।

PHN3PHN5

लोगों ने देर रात तक आतिशबाजी का आनंद लिया। मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए तांता लगा रहा। खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button