उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुरानी पेंशन की मांग सपा के घोषणापत्र में शामिल, अटेवा पदाधिकारियों ने जताई खुशी

समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली की मांग शामिल करने की खबर सुनकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया । विदित हो कि लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा अपने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को शामिल करने की बात कही गई।

कानपुर देहात,अमन यात्रा।  समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली की मांग शामिल करने की खबर सुनकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया । विदित हो कि लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा अपने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को शामिल करने की बात कही गई। इस दौरान उनके साथ पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु भी उपस्थित रहे।

कानपुर देहात जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि शिक्षक एवं कर्मचारी लगातार कई वर्षों से अटेवा के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलित हैं इस वर्ष भी पेंशन शंखनाद रैली के माध्यम से सरकार को चेताया गया था फिर भी सरकार ने पुरानी पेंशन की मांग को अनसुना कर दिया।

मंडल अध्यक्ष डॉ पंकज कुमार संखवार ने कहा कि निश्चित रूप से आज पुरानी पेंशन आंदोलन का ऐतिहासिक दिन है। उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी द्वारा पुरानी पेंशन की मांग को घोषणा पत्र में शामिल करना शिक्षकों एवं कर्मचारियों की जीत है। प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री कोई भी बने इस बात से शिक्षकों एवं कर्मचारियों को फर्क नहीं पड़ता है लेकिन अगर उनकी पुरानी पेंशन बहाल होती है तो इस बात से निश्चित रूप से फर्क पड़ता है।

पुरानी पेंशन की मांग को सपा द्वारा घोषणा पत्र में शामिल करने पर अटेवा कार्यकारिणी से महामंत्री प्रताप भानु सिंह गौर ज्योति शिखा अनुपम प्रजापति मृदुला तिवारी शशि राव अमिता सचान बिहारी लाल आनंद शैलेंद्र सिंह राजेश श्रीवास्तव इरफान खान रामेंद्र सिंह गौरव राजपूत अखिलेश कठेरिया राजेश सिंह गौरव मिश्रा आनंद प्रकाश आशीष द्विवेदी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button