उत्तरप्रदेश

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु चलाई तबादला एक्सप्रेस 

प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर सतीश कुमार सिंह को मिला रसूलाबाद थाने का चार्ज

Story Highlights
  • हरमीत सिंह को सौंपी गई अकबरपुर थाने की कमान
  • महेश कुमार अब होंगे प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर 
  • उपनिरीक्षक सनत कुमार को सौंपी गई राजपुर थाने की कमान

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनपद में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु आज देर शाम अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल कर दिया है।समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है

।मीडिया सेल से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना अकबरपुर सतीश कुमार सिंह को रसूलाबाद थाने की कमान सौंपी गई है।वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना रसूलाबाद हरमीत सिंह को अकबरपुर थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक महेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना राजपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर,निरीक्षक धीरेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर से निरीक्षक अपराध थाना गजनेर तथा उपनिरीक्षक सनत कुमार को संबद्ध गोपनीय कार्यालय से थानाध्यक्ष राजपुर नियुक्त किया गया है।समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button