कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस ने हत्या व एस सी,एस टी एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी को दबोचा,भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

कानपुर देहात : पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने थाना क्षेत्र के उलरापुर हत्या व एस सी,एस टी मामले में वांछित चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान उलरापुर निवासी लोथा उर्फ तेज सिंह के रूप में हुई है।तेज सिंह बीते 8 मार्च को ग्राम उलरापुर में हत्या व एस सी, एस टी एक्ट के मामले में नामजद आरोपी था।घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर हत्या व एस सी,एस टी एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी लोथा उर्फ तेज सिंह को थाना क्षेत्र के डेरापुर रोड से करीब 50 मीटर दूर उलरापुर नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय में भेज दिया गया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button