रसूलाबाद में रील बनाने वाले डॉक्टर का हुआ तबादला
कानपुर देहात के रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।वीडियो में वह बॉलीवुड गाने पर शराब की बोतल लेकर एक्टिंग करते नजर आए।

- शराब की बोतल के साथ एक्टिंग करते नजर आए
- मुख्य चिकित्साधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेकर की कार्यवाही
कानपुर देहात के रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।वीडियो में वह बॉलीवुड गाने पर शराब की बोतल लेकर एक्टिंग करते नजर आए।सोशल मीडिया पर खबर चलने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही की।
उन्होंने तत्काल प्रभाव से चिकित्साधीक्षक का तबादला कर दिया।अब उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंजीतपुर में तैनात किया गया है।मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियम 1956 का उल्लंघन है।इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है।साथ ही अन्य कर्मचारियों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ा है।
वहीं रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक के पद पर अब रंजीतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ अमित कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है।



